अकबरपुर: होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने माती कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में की गोष्ठी
जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा माती कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को पूर्णतः सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।