फतेेहपुर: फतेहपुर में सनसनी: नहर किनारे मिली बाइक, 18 वर्षीय युवक लापता, कूदने की आशंका
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है।यहां जोशी टोला मोहल्ले का 18 वर्षीय युवक चंदन बाल्मीकि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की बाइक, कपड़े और चप्पल शारदा नहर किनारे लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।