बिंदकी: बेरी नारी गांव में अज्ञात कारण से दो घरों में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुई खाक
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के बेरी नारी गांव में अज्ञात कारण से गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे नीतू पुत्र असर्फी लाल निषाद तथा उनके भाई के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई और लाखों रुपए की संपत्ति जल करके राख हो गई।