मंडला: बिछिया में राज्यपाल के आगमन पर कांग्रेसी नेहरू स्मारक कार्यालय में रोके गए, प्रशासन पर तानाशाही का आरोप
Mandla, Mandla | Apr 1, 2026 बुधवार को राज्यपाल के मंडला जिले के बिछिया आगमन के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए जाना चाह रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने कांग्रेसियों को उनके ही कार्यालय के सामने नेहरू स्मारक में बैरीकेट लगाकर रोक दिया।