जौनपुर: खटोलिया गांव में ससुराल लौटने के एक घंटे बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खटोलिया गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मायके से ससुराल लौटने के महज एक घंटे के भीतर ही उसने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।