मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों की चोरी की, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सकतपुर निवासी रामवीर ने बुधवार को एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि बीती 16 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत थाने पर की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।