कलान: जरीनपुर में मारपीट व जातिसूचक गालियों के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरीनपुर गांव निवासी नीलम पत्नी राजेश कुमार ने मारपीट, चाकू से हमला और जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद को सोमवार दोपहर 3:00 बजे शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की.