सदर: प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटने का मामला सामने आया, लॉज मालिक के बेटे ने छात्राओं को पीटा
Sadar, Allahabad | May 21, 2026
प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा है। छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है।18 मई की आधीर उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और पास में रहने वाली एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा।