सराड़ा: महाशिवरात्रि पर सराड़ा में खमेरेश्वर महादेव मंदिर पर लगा भक्तो का तांता
महाशिवरात्रि के अवसर पर सराड़ा में खमेरेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई।महादेव को फुलमालाओ से श्रृंगारित किया गया।हनुमान भक्त मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।वही सराडा क्षेत्र के आसपास के गांवो में भी महादेव के मंदिरो में भक्तों का सुबह से ही रेलम पेलम रहा।