पूरनपुर: सबलपुर रम्पुरा फकीरें में बिजली का करंट लगने से पति-पत्नी की बिगड़ी हालत, पति की हुई मौत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर रम्पुरा फकीरे के रहने वाले जगदीश पुत्र निर्मल घर पर थें और कुछ कार्य कर रहे थे। बिजली का करंट लग गया। यह देख महिला रामवती अपने पति को बचाने पहुंची तो उसको भी करंट लग गया। जानकारी लगते ही परिजनों के होश उड़ गए और दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया।