पूरनपुर: गांव जगतपुर में कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से फर्जी शिकायतें करने का आरोप
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी के रहने वाले राधेश्याम ने बताया कि 17-08-2016 में उन्होंने पाँच एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। उस दौरान गांव चकबंदी में था उसके बाद बैनामा और दाखिल खारिज भी हो गया। आरोप है कि अब कुछ लोग अवैध तरीक़े से फर्जी शिकायतें कर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले में एसडीएम और डीएम से शिकायत की है।