पूरनपुर: तहसील में अधिवक्ता के चेंबर का ताला तोड़कर दो पंखे चोरी हुए
पूरनपुर तहसील परिसर में कोतवाली से चंद कदमों की ही दूरी पर अधिवक्ता आलोक शर्मा का चेंबर है। अधिवक्ता ने बताया की शुक्रवार शाम को वह चेंबर में ताला लगाकर चले गए थे। तहसील पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके चेंबर का ताला टूटा पड़ा है और चेंबर में लगा सीलिंग फैन व टेबल फैन दोनों चोरी हो गए हैं। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चोर चोरी हो गई।