विदिशा नगर: पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलने के बाद भी महिला सशक्तिकरण की बात बेमानी साबित हो रही है
पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद भी महिला सशक्तिकरण की बात बेमानी साबित हो रही है। जिले में दो साल पहले हुए पंचायतों के चुनाव में 577 में से 285 पंचायतों में महिला सरपंच चुनी गईं। इनमें से करीब 175 सरपंच ऐसी हैं, जो महज रबर स्टाम्प के रूप में काम कर रही हैं। इन महिला सरपंचों को पंचायत के क्या काम होते हैं, यह तक नहीं पता।