गुरुग्राम: लघु सचिवालय में विशेष पुलिस ऑब्जर्वर दीपक मिश्रा ने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए विशेष पुलिस ऑबजर्वर दीपक मिश्रा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी नौ विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली।