देवीपुर: देवीपुर पुलिस ने करणपुरा गांव से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर साइबर थाने भेजा
देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर देवपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार द्वारा लगातार साइबर अपराधी के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव से दो साइबर अपराधी पिंटू दास और कुंदन दास को गिरफ्तार कर साइबर थाने को भेज दिया है इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है