चौपारण: ओमेगा कप T-10 लीग का आगाज: 16 टीमें लेंगी भाग, लाखों का इनाम, हजारीबाग में क्रिकेट का महाकुंभ
हजारीबाग के अन्नदा स्कूल मैदान में 15 से 25 मई तक ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी और फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। विजेता को ₹1.5 लाख और उपविजेता को ₹75 हजार इनाम मिलेगा। आयोजक शादाब अंसारी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को मंच देना और नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना है।