दीपका: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, खंभा गिरते ही चंद सेकंड में उजड़ गया गरीब का आशियाना
Dipka, Korba | May 14, 2026 सिरमिना बाबूपारा में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के दौरान एक ग्रामीण के घर पर बिजली का खंभा गिर गया, जिससे पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं से घर की सीटें उखड़ गईं, दीवारें गिर गईं और घर में रखा राशन सहित जरूरी सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।