हुज़ूर: एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की हुई पहचान, युवक हरदा का रहने वाला है
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2026 भोपाल के एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक को खंभे पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।