बरेली: किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मां के डांटने पर किशोरी ने जहरीला पदार्थ कर लिया।