रामानुजगंज: जल संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ सुशासन तिहार शिविर
रामानुजगंज मंगलवार मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत डोंगरो क्लस्टर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने जल संचयन को समय की आवश्यकता बताते हुए किसान राम चलितर की भूमि पर 5 प्रतिशत मॉडल के तहत जल संरक्षण संरचना निर्माण का शुभारंभ किया।