कन्नौज: तारमऊ गांव में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के दौरान फसल नुकसान का मामला, किसान ने तहसील में रखी मुआवजा दिलाने की मांग
कन्नौज के तारमऊ गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने तहसील में मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखी है। राजेंद्र ने कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करवा रहे लोगों पर सड़क और नाली कब्जा करने के साथ फसल को नुकसान पहुंचाने की बात कही है। किसान ने शनिवार को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग रखी है।