फतेहाबाद: फतेहाबाद में भारी बारिश के बाद गंभीर जल भराव से लोगों को हुई परेशानी, खेतों में भरा पानी
फतेहाबाद में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के बाद कस्बे में जगह-जगह जलभराव के हर देखने को मिला । जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा 1 घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। वहीं बाजरे की फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। भारी बारिश के बाद कस्बे में जलभराव को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नालों की तली झाड़ सफाई की मांग की है।