भरथना: बकेवर समाधान दिवस में 15 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया
बकेवर थाना में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को कुल 15 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र और सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने शनिवार दोपहर 3 बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण और जनसमस्याओं आई।