बिसौली: मदनजुड़ी गांव के पास दावत से लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर राहगीर से टकराई, खाई में गिरकर बाइक सवार घायल
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बबलू निवासी ग्राम डरेला नौली हरनाथपुर गांव से दावत में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मदनजुड़ी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार बब्लू सड़क किनारे खाई में जा गिरा।