नरहट: मीनापुर के पास बाइक से टक्कर, एक की मौत-दो घायल, दरगाही बीघा में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Narhat, Nawada | Jul 5, 2026 नवादा जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टरों की लगातार लापरवाही से आम लोगों की जान जा रही है। इस समस्या को लेकर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को नरहट थाना क्षेत्र के मीनापुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्रकार विवेक कुमार के भाई की मौके पर ही मौत हो गई.