डुमरांव: आरा बक्सर फोरलेन पर नवाडेरा के समीप कोहरे के कारण एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे चालक और सह चालक
Dumraon, Buxar | Feb 16, 2024 आरा बक्सर फोरलेन पर नवाडेरा के समीप कोहरे के कारण एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 53 ईटी 2851 एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई। ट्रक बालू लेकर गोरखपुर जा रही थी। ड्राइवर नवीं ने बताया कि कोहरे के कारण सड़क पर न्यूनतम दृश्यता थी, और आगे अचानक खड़ी ट्रक को देखकर उसने ब्रेक लगाई, लेकिन तबतक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।