बरेली: ट्रांसपोर्ट ऑफिस में फायरिंग, किला थाना क्षेत्र के व्यापारी बाल-बाल बचे
बरेली। के किला क्षेत्र की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पल्लेदार गौतम यादव ने व्यापारी अंकुर सक्सेना पर तमंचा तान कर गोली चला दी। गोली व्यापारी को नहीं लगी और दीवार में जा धंसी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।घटना लीची बाग स्थित चंदौसी ट्रांसपोर्ट ऑफिस की है।