सरवाड़: सरवाड़ के बंथली में सरकारी जमीन पर अवैध खनन का काला खेल, करोड़ों का नुकसान जारी
Sarwar, Ajmer | Jun 9, 2026 सरवाड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासीर के बंथली गांव से अवैध खनन माफियाओं के कब्जे की खबर सामने आ रही है।मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे जानकारी मिली।क्रेन से सरकारी जमीन की ख़ुदाई की जा रही है।बंथली गांव मे खसरा नंबर 635 स्थित है,जो सरकारी जमीन बताई जा रही है,वहा पर क्वार्ट्ज और फेल्डस्फर का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।सरकार को करोड़ो रुपये का राजस्व नुकसान लग रहा है।