सोहागपुर: शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल में दिनदहाड़े बाइक चोरी, नर्सिंग ऑफिसर ने रखा इनाम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना रविवार को सामने आई है। नर्सिंग ऑफिसर राजा बाबू मेश्राम की पैशन प्रो मोटरसाइकिल ड्यूटी के दौरान चोरी हो गई। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, जिसमें दो युवक मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक ले जाते दिखे। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस किया।