ललितपुर: जाखलौन के गणेशपुरा स्थित बारौद रोड पर सड़क किनारे कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
कस्बा जाखलौन से बारौद की ओर जाने वाली सड़क किनारे स्थित कुएं में कस्बा निवासी एक युवक का शव मंगलवार एवं रात बुधवार मध्य रात्रि करीबन 2:00 बजे कुएं में पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची जाखलौन पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।तो वही उक्त मामले में परिजनों ने उनके बेटे की साथियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है।