कवर्धा: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कवर्धा शहर में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु विद्युत विभाग के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
शहर में हो रहे लगातार अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस बहुत ही परेशान है। एक ओर विद्युत विभाग द्वारा लगातार मेंटेनेंस के नाम पर अलग अलग दिन 5 से 6 घण्टे तक लाइट बंद कर दी जाती है। जिसे सुधारने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने कवर्धा विद्युत विभाग में ज्ञापन सौंपा है।