कवर्धा: सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा ने मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर में तैयारियों का किया अवलोकन
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और 72 कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का आज निरीक्षण सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा ने किया। श्रीमती रश्मि वर्मा ने आज कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर अंतर्गत मतगणना स्थल की तैयारियों का अवलोकन किया।