कवर्धा: कलेक्टर महोबे ने जिला कार्यालय सभाकक्ष मे विभागीय बैठक में आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रारंभ होने से पहले आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक लेकर शैक्षणिक सत्र प्रांरभ होने से पहले आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों के तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी विषयों पर चर्चा कर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।