हज़ारीबाग: श्री रामचरितमानस समाज सेवा संस्थान के कार्यालय परिसर में मानस रसोई का विधिवत उद्घाटन
हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम के सामने श्री रामचरितमानस समाज सेवा संस्थान के कार्यालय परिसर में आज मानस रसोई का विधिवत उद्घाटन श्री रामचरितमानस समाज सेवा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने फीता काट कर के किया है तथा इस मानस रसोई में 21 रुपए में जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध होगा।