हज़ारीबाग: सीबीआई ने रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस का सील खोला, सौंपी चाबी
हजारीबाग नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सील किये गये राज गेस्ट हाउस को खोल दिया गया है. सीबीआइ ने गेस्ट हाउस की चाबी को उसके मालिक अनिल सिंह को सौंप दी है. गेस्ट हाउस की साफ- सफाई करायी गयी. इस गेस्ट हाउस को सीबीआइ की टीम ने 45 दिन पहले सील किया था. पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम कई बार इस गेस्ट हाउस की पड़ताल कर चुकी है.