"मधेपुरा में गम्हरिया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीवछपुर निवासी रतन शाह उर्फ शतन सा के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।"