औरैया: मामूली विवाद पर ईट व लाठी से हत्या के दोषी को उम्र कैद, 20 हजार रुपये का अर्थदंड, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बल्लमपुर
अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट दो विनय प्रकाश सिंह ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में लगभग डेढ़ साल पूर्व डंडे व ईट मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने के दोषी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। उक्त मामले की अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी अरविंद राजपूत ने बताया कि गांव बल्लमपुर न