बनमनखी: आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर की गई छापेमारी
बनमनखी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई और पटना स्थित उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की। जांच टीम के अनुसार इंजीनियर ने महज 17 से 18 वर्षों की नौकरी के दौरान अपनी वैध आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। प्रारंभिक जांच