बीना: सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, शिनाख्त नहीं हो पाई
Bina, Sagar | May 25, 2026 21 तारीख को अज्ञात महिला को बीमारी हालत में एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के द्वारा अज्ञात महिला की पहचान के लिए फोटो आसपास के थानाक्षेत्र भेजी गई लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद भी मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी जिसके चलते पुलिस ने सोमवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया।