हुज़ूर: भोपाल नाराज अतिथि शिक्षक मध्य प्रदेश में निकाल रहे रैलिया,5 सितंबर को भोपाल में तिरंगा यात्रा निकालने का किया ऐलान
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2024 मध्यप्रदेश में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षक एक बार फिर से आंदोलित नजर आ रहे हैं।एक साल पहले 3 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अतिथि शिक्षक पंचायत में अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का ऐलान किया था। वादा पूरा नहीं होने पर आज अतिथि शिक्षक मप्र में रैलियां निकाल रहे हैं|