हुज़ूर: गौतम नगर इलाके में दिव्यांग की गुमटी हटाने के विरोध में कांग्रेस ने अनोखे ढंग से किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2024 भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक दिव्यांग की गुमटीहटाने के विरोध में आज कांग्रेस ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला दिव्यांग को गोद में उठाकर निगम ऑफिस पहुंचे और कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव के सामने टेबल पर खड़ा कर दिया। बोले कि दिव्यांगकी जबर्दस्ती गुमटी हटाई गई। उसे जेल भेज दिया गया।ये कहां का न्याय है?