कोईलवर: गिधा के पास फोरलेन पर हाईवा और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधा गांव के समीप बक्सर–पटना फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। गिट्टी लोड हाईवा ने पीछे से 18 चक्का बालू लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज है तू आरा भेजा गया।