गुप्त सूचना के आधार पर कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चक सेमरिया गांव में छापामारी कर आर्म्स एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। छापामारी के दौरान सरस्वती देवी (उम्र करीब 33 वर्ष), पति संजय कुमार बिंद के घर से एक .315 बोर की राइफल एव एकनाली बंदूक बरामद की गई पुलिस ने अभियुक्ता को रविवार दोपहर करीब 3:30 न्यायालय में भेज दिया गया।