हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की समितियों की बैठक
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2024 विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाये। गंगा किनारे मेहंदीघाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण जल्द कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा किनारे के ग्रामों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये।