मोकामा: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, घटना बाढ़ अनुमंडल मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हायपुर टाल की
Mokameh, Patna | Mar 3, 2025 बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हयपुर से पिछले तीन दिन से एक व्यक्ति लापता था, जिसकी परिवार के द्वारा खोजबीन की जा रही थी। तीन दिन बाद सोमवार को लगभग 3 बजे बाढ़ अनुमंडल के मोकामा के कन्हायपुर टाल स्थित एक कुएं में उसके भाई ने शव देखा। जिसके बाद सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।