मोकामा: मोकामा के औंटा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर
Mokameh, Patna | Feb 24, 2025 मोकामा के औंटा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर शोर से चल रही है। महाशिवरात्री को लेकर मंदिर के चारों तरफ साफ सफाई की गई है तथा मंदिर को सजाया व संवारा जा रहा है। मंदिर में चारों तरफ से इलेक्ट्रिक लाइट्स एवं बल्ब लगाए जा रहे हैं, जिससे मंदिर अतिभव्य एवं सुन्दर दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना विश्वसनीय सूत्रों से सोमवार को 7 बजे प्राप्त हुई।