मोकामा: मोकामा में महाशिवरात्रि पर निकली शिव की भव्य बारात और झांकी
Mokameh, Patna | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मोकामा के संगत स्थान शिव मंदिर से बुधवार को लगभग 7 बजे भव्य बारात निकाली गई। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव भक्त गायक के द्वारा गाए गए भक्ति संगीत पर लोग थिरकते नजर आए। गाजे बाजे एवं ऑर्केस्ट्रा के संगीत के बीच झांकी निकाली गई। झांकी में घोड़े इत्यादि की भी व्यवस्था की गई थी।