छतरपुर में महिला ने बिजली विभाग के एआईटी कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र की निवासी हरबाई यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बिजली विभाग के एक कर्मचारी पर अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, महिला का कहना है कि विभागीय कर्मचारी ने फोन पर बुलाकर कार्यालय आने को कहा, जहां उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।
महिला ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है।
आपकी क्या राय है? ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?
#Chhatarpur #MadhyaPradesh #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews #ElectricityDepartment #PoliceComplaint #ViralNews #ChhatarpurNews #MPNews #BundelkhandNews #JusticeForWomen #LatestNews