नानपारा: भक्तापुर गांव में मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग के दौरान सोते समय पिता ने बेटी का गला घोटकर हत्या की, आरोपी पिता गिरफ्तार
रिसिया मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग पर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता ने सोते समय नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव के पास ही चारपाई में रातभर सोता रहा। सुबह मां जब बेटी को जगाने गई तो चारपाई पर मरा पाया। जिसके बाद पुलिस को हत्या की सूचना दी।किशोरी का पड़ोस के मुस्लिम युवक से अफेयर था। ये बात परिवार और पिता को पसंद नहीं थी।