कोडरमा: झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर कुटुंब न्यायालय में आयोजित मध्यस्थता कार्यक्रम में तीन मामलों का हुआ निष्पादन
झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के निर्देश के आलोक में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में कुटुम्ब न्यायालय में लंबित मामलो के निष्पादन के लिए पांच दिवसीय मध्यस्थता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय कोडरमा स्थित न्याय सदन भवन में किया जा रहा है l दो दिनों के कार्यक्रम में तीन मामलों का निष्पादन किया गया।